लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं वाणिज्य बन्धु के अध्यक्ष को ज्ञापन लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सौंपा।
व्यापार मंडल ने कहा कि बिजली, नगर निगम, जीएसटी, एल.डी.ए., पीडब्ल्यूडी एवं यातायात विभाग से संबंधित समस्याओं के कारण व्यापारियों एवं आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया कि शहर में बिजली संकट अत्यंत गंभीर हो चुका है। बाजारों में कई-कई घंटे बिजली कटौती होने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ग्राहकों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा डिस्प्ले व्यवस्था प्रभावित होने से व्यापारियों की बिक्री घट रही है।पुराने लखनऊ में जर्जर बिजली के खंभों एवं कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। व्यापार मंडल ने बाजारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लोड के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।












