Homeदेश (National)PM आवास के पास राहुल गांधी का प्रदर्शन, 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' के...

PM आवास के पास राहुल गांधी का प्रदर्शन, ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के लगे नारे

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच अब कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। खुद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसकी अगुवाई कर रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। ये नेता ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी राम मनोहर लोहिया अस्पताल गए थे। उन्होंने वहां भर्ती घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और सरकार पर सवाल उठाए। संसद में भी राहुल गांधी ने यही कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर गए थे और वहां से पैदल ही प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ गए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, के सी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments