निघासन-खीरी। विगत दिनों मुंडल हेतु निघासन के सोहरिया गाँव से बहराइच देवी मंदिर जा रही ट्राली पलटने की ह्रदय विदारक घटना में 5 लोगों की मौके पर मृत्यु व 22 लोग घायल हुये जिससे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की खबर सुनते ही क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश संयोजक राजेश्वर सिंह सोहरिया ग्राम पहुँचे व घर घर जाकर घायलों का हाल जाना व मृतकों के परिजनों से भेंट की एवं उन्हे संतावना देते हुए उपजिलाधिकारी निघासन को संभव सरकारी मदद दिलाने हेतु कहा। जब घायलों व उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में उचित इलाज न मिलने की बात कही तो राजा साहब से जिला चिकित्सा अधिकारी से फोन पर वार्ता की व घायलों का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिला चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्ता ने राजा साहब को आश्वासन दिया की सभी मरीजों का उचित ध्यान रखा जायेगा।
तदोपरांत राजा साहब मरीजों से मिलने अस्पताल भी पहुँचे व एक एक घायल मरीज के पास जाकर उनका हाल लिया व डाक्टर से वार्ता की। सोहरिया में राजा साहब के साथ भाजपा सेक्टर संयोजक दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता निगम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।












