बहराइच जिले के रामनगर, सेमरा, नानपारा और नवाबगंज क्षेत्रों में सरयू नहर की शाखाओं में पानी छोड़े जाने से पशु-पक्षियों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। तेज गर्मी के चलते क्षेत्र के तालाब और पोखर सूख चुके थे, जिससे बेसहारा पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। चौधरी चरण सिंह सरयू नहर के पंप ऑपरेटर मोबीन खां ने बताया कि बहराइच जिलाधिकारी के निर्देश पर मई माह में नहर की शाखाओं में पानी छोड़ा गया है। प्रशासन का उद्देश्य भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को राहत पहुंचाना है। नहर में दिखा जीवन का उल्लास नहर में पानी पहुंचते ही आसपास के इलाकों में रौनक लौट आई। नवाबगंज कस्बे के पास से गुजर रही नहर में बंदरों को डुबकी लगाते और पानी से खेलते देखा गया। यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर में पानी आने से पशु-पक्षियों के साथ किसानों को भी राहत मिलेगी। लंबे समय से सूखे हालात के कारण खेतों और आसपास के इलाकों में जल संकट बना हुआ था। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि नहरों में नियमित रूप से पानी छोड़ा जाए, ताकि गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बहराइच में सरयू नहर में पानी छोड़ने से मिली राहत:नहर में डुबकी लगाते दिखे बंदर, भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को मिला सहारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












