बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरबा गांव में एक गाय चोरी होने के बाद उसके अवशेष बरामद हुए हैं। यह घटना बुधवार रात की है, जब सुबह गांव के पास दर्जन पुरवा नहर किनारे गाय के अवशेष मिले। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गाय चोरी के बाद उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाय के अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
बहराइच में गाय चोरी के बाद मिले अवशेष:मोहरबा के ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!











