Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में मेडिकल कॉलेज में आरओ प्लांट खराब:मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को...

बस्ती में मेडिकल कॉलेज में आरओ प्लांट खराब:मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को शुद्ध पेयजल का संकट

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक हॉस्पिटल कैली में मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी में लगा आरओ प्लांट बंद पड़ा है, जबकि पांचवें तल पर स्थापित एक अन्य आरओ प्लांट खराब है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर पेयजल सुविधा के अभाव से मरीजों को शुद्ध पानी के लिए भटकना पड़ रहा है या उन्हें बाहर से बोतलबंद पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाती है। इसी तरह, पांचवें तल पर भर्ती मरीजों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को भी खराब आरओ प्लांट के कारण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि इलाज के साथ-साथ साफ पीने के पानी की सुविधा अस्पताल की मूलभूत आवश्यकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मरीजों और स्टाफ ने आरोप लगाया है कि जब आरओ प्लांट स्थापित किए गए हैं, तो उनकी नियमित देखरेख और खराबी आने पर तत्काल मरम्मत की व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने इमरजेंसी के आरओ प्लांट का ताला खुलवाने और पांचवें तल के खराब आरओ प्लांट को तुरंत ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में अरविंद कुमार, रामबेलास, फूलचंद्र, वशिष्ठ मुनि चौबे, रामसजीवन और सात्विक पटेल शामिल हैं। इस संबंध में उप प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और इसका निस्तारण अविलंब करवाया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments