Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा चौराहे पर सड़क बनी तालाब:जलभराव से राहगीर परेशान, जिम्मेदार नही दे...

श्यामदेउरवा चौराहे पर सड़क बनी तालाब:जलभराव से राहगीर परेशान, जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान


महाराजगंज में लगातार बारिश के कारण श्यामदेउरवा चौराहे पर सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। यह स्थिति आवागमन को बाधित कर रही है और लोगों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ रही है। यह सड़क यह सड़क श्यामदेउरवा के साथ-साथ रामपुर, रामपुर चकिया, बरईठवा, खपरदिकवा, लक्ष्मीपुर, बेलवा, नन्दना, सोहवल और मंसुरगंज जैसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए श्यामदेउरवा चौराहे पर बाजार आने-जाने का मुख्य मार्ग है। मंसूरगंज जनपद कुशीनगर जिले को जोड़ती है। इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिनके लिए यह जलभराव एक बड़ी समस्या बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल ऐसी ही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया है। परतावल ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments