लखनऊ। बुधवार ठाकुरगंज पुलिस पर आरएसएस की पदाधिकारी और बीजेपी की महिला नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उनके भतीजे को ठाकुरगंज पुलिस ने जबरन उठा लिया। उसकी पिटाई की,और मोबाईल भी छीन लिया।
महिला नेता का कहना है कि उनका भतीजा घंटा घर के पास चाय की दुकान लगवाता है।ब्रेकिंग न्यूज़ आरोप लगाया कि सतखंडा चौकी इंचार्ज दुकान लगाने के एवज में उससे लम्बे समय से रूपये देने की मांग कर रहा था। पैसा न देने के कारण बुधवार उसे उठा लिया। महिला नेता का कहना है कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो वह थाने पहुंची। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी देने से मना कर दिया।
इसके साथ ही उनके साथ भी अभद्रता की। उन्हें महिला पुलिस बुलाकर जेल भेजने की धमकी दी। इस मामले में डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित का कहना है कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।










