#बस्ती_न्यूज
रुधौली मंडल की बैठक शनिवार को ब्लाक रुधौली पर संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी ने की। बैठक में आगामी 22 जुलाई को होने वाले विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इसी क्रम में, कल मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र प्रभारियों का प्रवास निर्धारित किया गया है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ब्रह्मदेव यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू पांडेय, जिला मंत्री नीलम गौड़, पूर्व जिला मंत्री रामउग्रह जायसवाल, मंडल महामंत्री गोपाल सिंह और बलराम तिवारी भी मौजूद रहे। मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, अवधेश मिश्रा, संजय सिंह, राम सूरत आज़ाद, प्रतीक सिंह, राम केवल गुप्त, मंडल मंत्री बबलू अग्रहरी, मंडल प्रभारी विपिन पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश अग्रहरी, राधेश्याम पाठक, रोहित गुप्ता और इच्छा राम शर्मा सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली मंडल की बैठक संपन्न:22 जुलाई के बूथ सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












