HomeHealth & Fitnessबाढ़ आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ का विशेष गोताखोरी प्रशिक्षण शिविर...

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ का विशेष गोताखोरी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लखनऊ । राजधानी में स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बाढ़ पूर्व तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एसडीआरएफ कर्मियों के लिए विशेष “गोताखोरी प्रशिक्षण शिविर” आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जल आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

शिविर के दौरान स्कूबा डाइविंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने एसडीआरएफ जवानों को स्कूबा डाइविंग, जल में खोज एवं बचाव कार्य और आपदा के दौरान त्वरित राहत अभियान चलाने का प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर गतिविधियों का निरीक्षण किया और प्रशिक्षकों व एसडीआरएफ कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा भी की।कार्यक्रम में डॉ. प्रीतिंदर सिंह, अमित कुमार, शोभनाथ यादव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments