HomeHealth & Fitnessकाली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के...

काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

  • साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

गुवाहाटी। गुवाहाटी के बशिष्ठ स्थित काली मंदिर में बीती रात को सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और देवी की प्रतिमा पर सजे लगभग ₹10 लाख मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular