शोहरतगढ़ ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। यह प्रस्ताव बुधवार शाम बीडीओ कार्यालय सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित यादव की उपस्थिति में पारित हुआ। इन सात ग्राम पंचायतों में अलीदापुर, डोहरिया खुर्द, सियांव नानकार, महली, परिगवां, भाद मुस्तकहम और करमा शामिल हैं। यह पहल ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत की गई है। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा पिछले कई महीनों से इन संबंधित गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ड्रॉपआउट बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जा रहा है, और ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकों में बाल श्रम मुक्त ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पारित कराया जा रहा है। संस्थान के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ला ने कहा कि यदि सभी ग्राम स्तरीय हितधारकों का सहयोग मिलता रहा, तो मुख्यमंत्री के ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को जल्द पूरा किया जा सकेगा। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी, एडीओ पंचायत संजय पटेल, संरक्षण अधिकारी विवेक मालवीय, जिला सलाहकार जय प्रकाश, ब्लॉक समन्वयक ई. अमन शर्मा, कुंवर कन्नौजिया, डॉ. अर्जुन यादव, उप निरीक्षक राम बदन यादव, उप निरीक्षक अशोक कुमार, लालचंद चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, राम सिंह, अजय भारतीया, राम स्वरूप गुप्ता, निशा श्रीवास्तव, कुंवर कन्नौजिया और कामेश्वर मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ ब्लॉक की सात पंचायतें:बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित, गांवों में जागरूकता अभियान चला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












