#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित गंधरिया फैज गांव में बुधवार देर रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में एक किराना दुकान और उससे सटे मकान में रखा हजारों रुपये का सामान तथा नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार सादकीन ने बताया कि आंधी-पानी के कारण वह जल्दी सो गया था। रात करीब दो बजे धुएं और जलने की गंध आने पर उसकी नींद खुली। उसने देखा कि दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। सादकीन के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान और घर का अधिकांश सामान जल चुका था। आगजनी में तेल, मसाले, स्टेशनरी, जूते-चप्पल, बिजली के उपकरण, अनाज और काउंटर समेत हजारों की नकदी नष्ट हो गई। बताया गया कि अधिक वोल्टेज के कारण गांव के अन्य घरों के बिजली उपकरण भी खराब हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल हबीबुल्लाह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट रुधौली तहसील प्रशासन को भेज दी गई है, ताकि पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में शॉर्ट सर्किट से दुकान-मकान में लगी आग:किराना दुकान और घर का सामान जला, नकदी राख
RELATED ARTICLES












