लखनऊ। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधा स्नेह दरबार द्वारा समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बार एक विशेष पहल की गई। संस्था की सभी सखियों ने मिलकर ‘शुभ संकल्प’ संस्था के 20 बच्चों को ‘कृष्ण अवतरण’ मूवी दिखाने ले जाकर उनके साथ खुशनुमा पल बिताए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखकर सभी सदस्यों का मन भावुक और प्रसन्न हो उठा।
संस्था की अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने बताया कि राधा स्नेह दरबार में कुल 41 सदस्य हैं, जो प्रत्येक माह एकत्र होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ राधा-कृष्ण के भजन गाते हैं तथा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भजन-कीर्तन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा और खुशियाँ बाँटना भी है। सचिव राखी अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया यह समय सभी के लिए बेहद यादगार रहा।
संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा और सहयोग के कार्य करती रहेगी। संस्था की ओर से भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की गई कि सभी सदस्य इसी प्रकार छोटी-छोटी खुशियाँ लोगों तक पहुँचाते रहें और समाजहित में निरंतर कार्य करते रहें।












