श्रावस्ती में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नवजात बच्चियों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चियों को बेबी किट वितरित की गईं, उनकी माताओं को मिठाई खिलाई गई और केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति और परिवार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कन्या जन्मोत्सव जैसे आयोजनों का उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना और लैंगिक असमानता को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म को बोझ नहीं, बल्कि खुशी और सम्मान के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए। योजनाओं की दी जानकारी कार्यक्रम में महिलाओं और अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ और पात्रता के बारे में जागरूक किया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने 112, 181, 108, 1090, 1098 और 1076 नंबरों के उपयोग और इनसे मिलने वाली सहायता के बारे में बताया। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज पाल सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी मो. मुमताज, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सरिता मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स, धात्री महिलाएं और संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
श्रावस्ती डीएम ने अस्पताल में केक काटकर मनाया कन्या जन्मोत्सव:नवजात बच्चियों को बांटी गई बेबी किट, माताओं को बांटी मिठाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










