
फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी का सामना कर रहे है
जनपद को मेडिकल कॉलेज तो मिल गया लेकिन उसमे उपचार के लिये आने वाले रोगियों को सहूलियतें नही उपलब्ध हो पायी। जो उन्हें मिलनी चाहिये।
ऐसा ही मामला गुरुवार दोपहर को देखने को मिला जब एक मरीज जो सांस की बीमारी से ग्रसित बताया गया। उसे उसके ही पड़ोस में निवास करने वाला एक व्यक्ति व उसके परिजन लेकर ट्रॉमा सेंटर पर लेकर आये थे।
लेकिन उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर ले जाने के लिये कोई वार्ड व्याय ड्यूटी पर नही मिला।
जिसके कारण उस मरीज को उसका पड़ोसी व उसकी नातिन अंजली स्वयं स्ट्रेचर पर लिटाकर उपचार के लिये उसे अन्दर ले गये। जानकारी करने पर उन लोगो ने मरीज का नाम नरेन्द्र पुत्र कालीचरन निवासी अकलपुर थाना मटसेना बताया।
गौरतलब है, कि प्रदेश की सरकार व उसके मुख्यमंत्री द्वारा आम नागरिक के स्वास्थ्य को लेकर काफी पैसा खर्च कर रही है। वही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रत्येक 70 वर्ष से अधिक उम्र वालो को आयुष्मान के द्वारा 05 लाख रु तक का इलाज मुफ्त में कराने के लिये वचनबद्ध है। वही इस ट्रॉमा सेंटर पर रोगियों को उपचार के दौरान ऐसी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर पर हर दिन स्वास्थ्य सेवाओं का यही हाल है। जो किसी से छुपा नही है।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











