Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालगंज थाने में समाधान दिवस आयोजित:तहसीलदार, थाना अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की...

लालगंज थाने में समाधान दिवस आयोजित:तहसीलदार, थाना अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें; दिए निर्देश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती बनकटी के लालगंज थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व से संबंधित कुल आठ मामले सामने आए। तहसीलदार वीर बहादुर सिंह और थाना अध्यक्ष विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। सभी लेखपालों को निर्देश दिए गए कि वे लंबित पैमाइश के मामलों का तत्काल निस्तारण करें। समाधान दिवस में सिसई पंडित से जुड़ा एक मामला सामने आया, जिसमें कुछ लोग गाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे थे। इसी तरह, चितराखोर से कर्मा देवी ने शिकायत की कि उन्हें धान लगाने में दिक्कत हो रही है। तहसीलदार ने लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर पैमाइश करने और कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। विष्णुपुरा परसव से भी एक मामला आया, जहां वंशराज नामक एक ग्रामीण को धान की रोपाई करने में परेशानी हो रही थी। शिकायत के अनुसार, तीन दिनों से डिलीवरी पाइप लगाने के बावजूद उसे खेत में पानी नहीं लगाने दिया जा रहा था, जिससे धान की रोपाई रुकी हुई थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments