हरैया सतघरवा के मथुरा बाजार कुदर गोडवा गांव स्थित पारस नाथ तिवारी के आवास पर संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक निराकार महाराज श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं। कथा के दौरान निराकार महाराज ने आकूति और मनु के विवाह तथा भगीरथ के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने भगवान कपिल के संन्यास ग्रहण करने के बाद उनकी माता को दिए गए उपदेशों का भी वर्णन किया। महाराज ने बताया कि कपिल मुनि ने अपनी माता को सांख्य योग का ज्ञान दिया और वासनाओं से बचने तथा इंद्रियों को नियंत्रित करने के उपाय बताए। कथावाचक ने भक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भगवान शिव ने माता पार्वती से प्रभु श्री राम के भजन-कीर्तन करने की बात कही थी। उन्होंने शबरी भक्त का उदाहरण देते हुए बताया कि सच्ची भक्ति से भगवान स्वयं चलकर आते हैं। इस धार्मिक आयोजन में मनोज कुमार, गोविंद पाठक, अरुण, सुभाष चंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हरैया सतघरवा में श्रीमद्भागवत कथा जारी:निराकार महाराज ने भगीरथ जन्म और वासनाओं पर उपदेश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











