इटवा नगर पंचायत के महादेव घुरहू स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार, 1 अप्रैल को शुरू हुआ। यह महायज्ञ 9 अप्रैल तक चलेगा। पहले दिन बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व, मंदिर परिसर से जल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया महादेव घुरहू, बलुआ चौराहा, कोहडोरा और बिस्कोहार होते हुए परसोहन घाट से जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण के यज्ञशाला में स्थापित किया जाएगा। जल कलश स्थापना के बाद, आचार्य ओमप्रकाश पांडे के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-पाठ और यज्ञ अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। यज्ञ के संरक्षक विवेक श्रीवास्तव और बाबा रामदास त्यागी ने बताया कि यह आयोजन नगर और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हो रहा है। इस महायज्ञ में मुख्य यजमान में सभासद पप्पू गौड़, शिवपूजन गुप्ता, शिवमंगल अग्रहरि, शेषमणि सोनी, मालिक विश्वकर्मा, नंदू यादव, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, तिलक राम यादव, पप्पू पटवा, जुगनू श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, राधेश्याम शिवा, पिंटू गुप्ता और रामनिवास विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इटवा क्षेत्र मे राम जानकी मंदिर परिसर में महायज्ञ शुरू:महादेव घुरहू मे श्री विष्णु महायज्ञ 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगा, श्रद्धालु उमड़े
RELATED ARTICLES












