Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोरखपुर में पायल चोरी कर भाग रहीं दो महिलाएं:पुलिस ने जाल बिछाकर...

गोरखपुर में पायल चोरी कर भाग रहीं दो महिलाएं:पुलिस ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार, 4 पायल बरामद


गोरखपुर के खजनी इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान से चांदी की पायल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार चांदी की पायलें और 3,020 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक खजनी जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम वांछित आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वैलरी की दुकान से चोरी के मामले में वांछित दोनों महिलाएं क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरडीएम स्कूल से लगभग 200 मीटर पहले सड़क किनारे घेराबंदी की। पुलिस ने रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विंध्यावासिनी (45 वर्ष), पत्नी जय गोविन्द, निवासी गहिरा मोतीराम, थाना झंगहा, तथा अनीता (43 वर्ष), पत्नी स्व. रमेश, निवासी केशवापट्टी, थाना चौरीचौरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाओं पर खजनी थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान से चांदी के पायल चोरी करने का आरोप है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के चार चांदी के पायल और 3,020 रुपये नकद बरामद हुए। इस मामले में थाना खजनी में मुकदमा संख्या 271/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular