श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। घटना रविवार देर शाम मोहनीपुर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पासी पुरवा मोहनीपुर निवासी छोटटन रविवार को मैनिहवा नर्सरी में काम करने गए थे। देर शाम वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। मोहनीपुर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छोटटन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को रविवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल:इकौना में साइकिल सवार को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
RELATED ARTICLES












