पुरन्दरपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अशोक चौधरी पुत्र कबीर चौधरी के रूप में हुई है, जो मानिक तलाब, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है। वह थाना पुरन्दरपुर में पंजीकृत मु0नं0 1766/07, धारा 354 भा0द0वि0 से संबंधित गैर जमानती वारंट में वांछित था। उसे हाल ही में गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में हुई। थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर श्री गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार राव की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया
RELATED ARTICLES












