फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने रविवार को बृजमनगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली-खड़ंजा, आवास और पेंशन जैसी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित और उचित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की किसी भी समस्या के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा, “जनता की सेवा, समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फरेंदा के हर गांव, हर गरीब, हर किसान की आवाज विधानसभा तक पहुंचाना और उसका समाधान कराना ही मेरा संकल्प है।” विधायक के इस जनसंपर्क अभियान से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, प्रधान प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने गांवों का दौरा किया:बृजमनगंज ब्लॉक में जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को निर्देश दिए
RELATED ARTICLES












