सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 12 जून 2026 को 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनवा के जवानों ने भारी मात्रा में यूरिया, डीएपी खाद और धान के बीज के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। एसएसबी ने मौके से 5 बोरी यूरिया खाद, 2 बोरी डीएपी खाद और 106 किलोग्राम हाइब्रिड धान का बीज (कुल 106 पैकेट) बरामद किया है। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 554 के पास महली गांव के क्षेत्र में की गई। जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी खुनवा को सीमा पार अवैध सामान ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जवानों ने महली गांव के क्षेत्र में विशेष गश्त (पेट्रोलिंग) शुरू की। गश्त के दौरान जवानों ने देखा कि चार व्यक्ति तीन साइकिलों पर भारी सामान लादकर भारत के महली गांव की तरफ से सीमा की ओर आ रहे थे। एसएसबी पार्टी को देखते ही वे घबरा गए और साइकिल पर लदा सामान जमीन पर गिराकर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शकील अहमद पुत्र निजामुद्दीन अहमद, निवासी सुथौली (नेपाल) के रूप में हुई है। अंधेरे और भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर अन्य तीन व्यक्ति अपनी साइकिलों के साथ नेपाल सीमा की ओर फरार होने में कामयाब रहे।
SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर खाद-धान बीज पकड़ा:खुनवा चौकी के पास एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












