Homeजिला / लोकल (Local News)शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड के तार बलिया से जुड़े

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड के तार बलिया से जुड़े


लखनऊ। बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड के तार बलिया से भी जुड़े हैं। इस बहुचर्चित हत्याकांड में गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी के मूल निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी से जिलेवासी सन्न हैं। पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार की देररात बलिया निवासी राज सिंह को लखनऊ से लौटते समय अयोध्या से गिरफ्तार किया है। 
वे लखनऊ में आयोजित एक शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। राज सिंह के बलिया सदर कोतवाली के आनंद नगर मोहल्ले स्थित आवास पर ताला लटक रहा है। आसपास के लोगों की मानें तो उसके परिजन दूसरी जगह चले गए हैं। पड़ोसियों की मानें तो देररात गाड़ियों की आवाज से नींद खुली, लेकिन सादे वेश में उतरे कुछ लाेगाें ने यहां पूछताछ की और वापस चले गए। हालांकि, आसपास के लोग और अधिक बताने को तैयार नहीं है। 
माना जा रहा है की राज सिंह एक स्थानीय राजनैतिक संरक्षण में रहता था, उस पर सदर कोतवाली में कुछ वर्ष पूर्व एक अंडा दुकानदार की गोली मारने का भी आरोप है। इस बाबत शहर कोतवाली निरीक्षक विपिन सिंह ने अभिज्ञता जतायी। वहीं, एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई हत्या से जुड़े मामले में बलिया के किसी युवक की गिरफ्तारी को लेकर हमसे किसी ने कोई संपर्क नहीं किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments