Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना...

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और दूसरी महिला से संबंध का आरोप लगाया


श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के बड़का धर्मांतपुर गांव में एक 21 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान राम कुमार की पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई है, जो करीब चार माह की गर्भवती थीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुधा देवी की शादी 4 जुलाई 2025 को हुई थी। उनके पिता जवाहिर निषाद और माता फूला देवी एलहवा गोडियन पुरवा भंगहा के निवासी हैं।आरोप है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके संबंध में पहले भी महिला थाना भिनगा में सुलह-समझौता कराया गया था। मृतका की मां फूला देवी ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह सुधा देवी ने अपने बड़े भाई से फोन पर बात की थी। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि सुधा देवी की मौत हो गई है।उस समय मृतका का भाई बाहर काम पर था, जिसने तत्काल पीआरबी 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन किया। मृतका की मां का आरोप है कि सुधा देवी ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और पति बाहर रहकर काम करता था,लेकिन पत्नी को घर खर्च भी नहीं देता था। मृतका के पिता जवाहिर निषाद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दामाद का दूसरी महिला से संबंध था।इसी बात को लेकर वह सुधा के साथ मारपीट करता था।पिता ने बताया कि शादी से पहले भी दामाद दूसरी महिला को लेकर चला गया था और करीब छह माह बाद लौटा था।उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।विवाहिता की कोई संतान नहीं थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments