#बस्ती_न्यूज
पोखरा बाजार स्थित श्री राम जानकी हनुमानगढ़ी मंदिर (पोखरा सरकार) में शनिवार को भगवान स्वर्णेश्वर महादेव की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इसी अवसर पर माह के अंतिम शनिवार के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य यजमान संजय पांडे और उनकी धर्मपत्नी शैलेश पांडे रहे। वैदिक अनुष्ठान का संचालन आचार्य शोभाराम पांडे एवं वैदिक आचार्य मनोज पांडे ने किया। इस अवसर पर महंत नागा गिरजेश दास जी महाराज (पोखरा पीठाधीश्वर, दिगंबर अखाड़ा चित्रकूट), अजय पांडे, नवीन पांडे, भास्कर सिंह, सुनील पांडे, पूजा सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने तन, मन और धन से कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम के आयोजक हनुमान जी महाराज पोखरा सरकार तथा व्यवस्थापक समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी भक्तगण रहे। महंत गिरजेश दास जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में निरंतर सहयोग की अपील की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
स्वर्णेश्वर महादेव मंदिर में पुनः प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न:पोखरा बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












