Tag: अपच

  • सैन्य ताकत हुई और मजबूत: अपाचे हेलीकॉप्टर, एम777 तोपों के लिए अमेरिकी पैकेज मंजूर

    सैन्य ताकत हुई और मजबूत: अपाचे हेलीकॉप्टर, एम777 तोपों के लिए अमेरिकी पैकेज मंजूर

    नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए लगभग 482.2 मिलियन डॉलर (करीब 4,000 करोड़ रुपये) के रखरखाव एवं तकनीकी सहायता पैकेज को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता और युद्धक तैयारियों को और मजबूत बनाना है। 

    अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित इस बिक्री की अधिसूचना जारी की है। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग भी इस संभावित सौदे को मंजूरी दे चुका था और इसकी जानकारी अमेरिकी कांग्रेस को दी गई थी।

    अधिसूचना के अनुसार भारत ने एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए दीर्घकालिक रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत सेवाएं, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, फील्ड सर्विस प्रतिनिधि और अन्य लॉजिस्टिक सहयोग की मांग की थी। इस पैकेज की अनुमानित लागत 230 मिलियन डॉलर बताई गई है। 

    इसके अलावा भारत के एएच-64ई अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों के लिए भी अलग रखरखाव एवं तकनीकी सहायता पैकेज को मंजूरी दी गई है। इसकी अनुमानित लागत 198.2 मिलियन डॉलर है। इसमें इंजीनियरिंग, तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता सेवाएं, तकनीकी प्रकाशन, कर्मियों का प्रशिक्षण तथा अन्य कार्यक्रम संबंधी सहयोग शामिल रहेगा।

    अपाचे हेलीकॉप्टर कार्यक्रम के प्रमुख ठेकेदार अमेरिकी कंपनियां बोइंग और लॉकहीड मार्टिन होंगी, जबकि एम777 हॉवित्जर कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम की बीएई सिस्टम्स प्रमुख भूमिका निभाएगी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप है। 

    विभाग के अनुसार इससे भारत की मौजूदा और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी, घरेलू सुरक्षा मजबूत होगी और क्षेत्रीय खतरों को रोकने में सहायता मिलेगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते से भारत की तोपखाना और वायु आक्रमण क्षमता को लंबे समय तक प्रभावी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

  • होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

    होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

    वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में गश्त कर रहे अमेरिकी सेना के एक अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। ट्रंप ने कहा कि इस हमले का जवाब अमेरिका को देना होगा। यह घटना ईरान के साथ जारी संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर के पहले नुकसान के रूप में देखी जा रही है।
    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिकी सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि बीती रात ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के ऊपर नियमित गश्त के दौरान ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। ट्रंप ने लिखा, ‘ईरानियों ने हमारे अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टरों में से एक को मार गिराया। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इसके बावजूद अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।’
    ड्रोन बोट ने बचाई दोनों पायलटों की जान
    अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक ड्रोन बोट मौके पर पहुंची और दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को बिना किसी चोट के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भी पुष्टि की कि एक AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ओमान के तट के पास क्षेत्रीय जलक्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि सेंटकॉम ने दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया और कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    हादसे के 2 घंटे के भीतर सैनिक बचाए गए
    CENTCOM ने कहा कि दुर्घटना के लगभग 2 घंटे के भीतर दोनों सैनिकों को सुरक्षित बचा लिया गया और उनकी हालत स्थिर है। सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिमोथी हॉकिन्स ने बताया कि अमेरिकी नौसेना के एक मानव रहित सतही ड्रोन शिप ने हेलीकॉप्टर के क्रू का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाकर हेलीकॉप्टर के जरिए निकाला गया। यह ड्रोन पोत टास्क फोर्स-59 का हिस्सा था, जिसे वर्ष 2021 में स्थापित किया गया था। इसमें मानव रहित नौकाएं और ड्रोन शामिल हैं और इसे अमेरिकी नेवी की अपनी तरह की पहली स्पेशल टास्क फोर्स माना जाता है।

    आ्रखिर अपाचे हेलीकॉप्टर क्यों हैं इतने खास?
    AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना के सबसे महत्वपूर्ण लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में गिने जाते हैं। इनका इस्तेमाल सटीक हमले, नजदीकी हवाई सहायता और निगरानी अभियानों में किया जाता है। अमेरिका इन हेलीकॉप्टरों का उपयोग ईरानी तेल आपूर्ति और टैंकरों की निगरानी तथा नाकेबंदी लागू करने में भी करता रहा है। संयुक्त अरब अमीरात ने भी ईरानी ड्रोन को मार गिराने के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हेलीकॉप्टरों का उपयोग पहले ईरान की छोटी नौकाओं के खिलाफ अभियानों में भी किया जा चुका है।

    युद्ध में अमेरिका को हुआ है भारी नुकसान
    मई में जारी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के अंत में शुरू हुए युद्ध के बाद से अमेरिकी सेना को कई सैन्य संसाधनों का नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक अमेरिका कम से कम 5 लड़ाकू विमान, 7 स्ट्रैटोटैंकर ईंधन भरने वाले विमान, एक खोज एवं बचाव हेलीकॉप्टर और 2 दर्जन से ज्यादा ड्रोन खो चुका है। अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद अब दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि अमेरिका इस घटना पर क्या जवाबी कदम उठाता है।

  • महराजगंज में झाड़ियों में मिला युवक का शव:रेलिंग से लटकी मिली अपाचे बाइक, सड़क हादसे में मौत की आशंका

    महराजगंज में झाड़ियों में मिला युवक का शव:रेलिंग से लटकी मिली अपाचे बाइक, सड़क हादसे में मौत की आशंका


    महाराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर भैंसहिया के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क किनारे रेलिंग से लटकी एक अपाचे बाइक देखी। बाइक की संदिग्ध स्थिति देखकर उन्होंने आसपास तलाश की, जिसके बाद सड़क किनारे घनी झाड़ियों के बीच युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसनिया गांव निवासी युवक के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। युवक की बाइक सड़क किनारे रेलिंग से टकराई हुई मिली है, जिससे आशंका है कि हादसे के बाद युवक झाड़ियों में जा गिरा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP