Tag: पति-पत्नी

  • प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

    प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

    • घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया।
    • गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी।
    • वारदात के समय दंपति के दो बच्चे भी घर में मौजूद थे।

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार क्षेत्र में गुरुवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपित स्वयं चाकू लेकर कोतवाली थाने पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस के मुताबिक शहर के ठठेरी बाजार निवासी अभिषेक गुप्ता और उनकी पत्नी राशि गुप्ता के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर अभिषेक ने चाकू से पत्नी के गले पर हमला कर दिया।

    गंभीर रूप से घायल राशि गुप्ता को सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

    पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया, “कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद में महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है।

    आरोपित पति को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

     

  • दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

    दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया ज़हर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

    दिल्ली: दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर खुद भी जहर खा लिया. जिससे दोनों की मौत हो गई.

    इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में भी जुट गई है. 

    पुलिस के मुताबिक विनय ने अपनी पत्नी निशा पर एक्साइड बैटरी से हमला किया. फिर खुद भी उसने एल्युमीनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं और बाद में अपनी बहन को घटना के बारे में बताया.

    दोनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां निशा को मृत घोषित कर दिया गया और विनय को भी मृत घोषित कर दिया गया. दोनों का पोस्टमार्टम किया गया है और शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिए गए हैं.

    रणहोला पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 103(1) के तहत FIR दर्ज की गई है और जांच जारी है. वहीं आरोपी की बहन का कहना है कि हालात ऐसे थे कि मेरे बड़े भाई और भाभी अलग रहते थे, जबकि मेरी मां और छोटा भाई यहां रहते थे.

    उसने बताया कि भाभी फोन पर बात कर रही थीं तो मैंने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया. कुछ दिनों बाद मेरा भाई घर आया और कहा कि उसने ज़हर खा लिया है. फिर उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है. जब तक हमने भाभी को देखा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.