Homeदेश (National)दिल्ली में पहली बार PM मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय

दिल्ली में पहली बार PM मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्य विधानसभा चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की यह पीएम मोदी के साथ में पहली मुलाकात है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’ दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 30 मिनट कर बातचीत हुई। अपनी यात्रा के दौरान विजय दिल्ली में तमिलनाडु हाउस भी गए, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इन बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय तमिलनाडु से आने वाले उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिल सकते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि वह 10 जनपथ पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के सीनियर नेताओं से भी मिलेंगे।

विजय ने मोदी से क्या चर्चा की?

तमिलनाडु सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मीटिंग के दौरान सीएम विजय ने डिफेंस प्रोजेक्ट्स, संघीय अधिकार, शिक्षा, मत्स्य पालन और राज्य को पेंडिंग फाइनेंशियल एलोकेशन से जुड़े कई मुद्दे उठाए।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments