सिध्दार्थनगर के खेसरहा अंतर्गत ग्राम एचआरवी भैसा में 24 अप्रैल को 100 दिवसीय टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत एक हैंड होल्ड एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के कुल 78 लोगों का एक्स-रे किया गया। जांच में 10 मरीजों में टीबी के लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया है। इस कैंप में एसटीएलएस आशीष पांडेय, एक्स-रे टेक्नीशियन गिरजाशंकर तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अंजलि पांडेय और वार्ड बॉय रामू ने अहम भूमिका निभाई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, बचाव के तरीकों और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक भी किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत लगातार गांव-गांव जाकर जांच और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर पहचान और उचित इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है, इसलिए किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
खेसरहा के भैसा गांव में टीबी जांच कैंप:78 लोगों का एक्स-रे, 10 में मिले लक्षण
RELATED ARTICLES












