HomeHealth & Fitnessदिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की तहसीलों में कल्याणकारी शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन भी किया जाएगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की भावना के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में ऐसे दिव्यांगजनों को चिन्हित किया जाएगा, जिनके हाथ या पैर कटे हैं और जिन्हें कैलीपर अथवा कृत्रिम अंग की आवश्यकता है।

इसके साथ ही पात्र दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए भी लाभार्थियों का चिन्हांकन किया जाएगा। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शिविर में मौजूद रहकर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।

कृत्रिम अंग एवं ई-ट्राईसाइकिल के लिए चिन्हांकन कराने वाले दिव्यांगजन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर शिविर में पहुंचें।

कहां-कब लगेगा शिविर

भाटपाररानी तहसील परिसर — 18 अगस्त

बरहज तहसील परिसर — 19 अगस्त

सलेमपुर तहसील परिसर — 21 अगस्त

रुद्रपुर तहसील परिसर — 24 अगस्त

सभी शिविर 10 बजे से शुरू होंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जिले के दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular