सिसवा में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोहत्या पर पूरे देश में केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर जनपद में संपर्क अभियान तेज हो गया है। सोमवार को अभियान के जिला प्रभारी योगेश जायसवाल ने सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कॉलेज, बाबू ईश्वरदयाल सिंह मेमोरियल स्कूल, आरपीआईसी स्कूल, किसान आदर्श इंटर कॉलेज और यूपी पब्लिक स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों व लोगों से संवाद किया और अभियान में सहयोग की अपील की। अभियान को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। ग्रामसभा बड़हरा महंत स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ मठ के मठाधीश महंत संकर्षण रामानुज दास ने भी अभियान का समर्थन करते हुए आमजन से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर शशिकला सिंह, डॉ. पंकज तिवारी, सुरेंद्र मल्ल, कुंदन सिंह और बृजेश पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे और अभियान को समर्थन दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग:सिसवा में जगन्नाथ मठ के मठाधीश और शिक्षण संस्थानों ने दिया समर्थन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












