Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धान की नर्सरी से लौट रहे भाई-बहन को पीटा:पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से...

धान की नर्सरी से लौट रहे भाई-बहन को पीटा:पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल


पथरा क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में धान की नर्सरी डालकर घर लौट रहे दो भाइयों और उनकी बहन पर पट्टीदारों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ितों की मां आमिना खातून के अनुसार, उनके बेटे शकील, जमील और बेटी सोनी खेत से धान की नर्सरी डालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके पट्टीदार महमूद उर्फ बब्बू ने उन्हें चिढ़ाने के इरादे से भैंस जैसी आवाजें निकालीं। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद महमूद के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शकील, जमील तथा सोनी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों भाई-बहन को परिजन पहले संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। रविवार सुबह आमिना खातून की तहरीर पर पुलिस ने महमूद उर्फ बब्बू, मुर्तजा आलम, मुस्तफा आलम, तरन्नुम, सबीना, सजरुन्निशा और मशहूर आलम सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments