Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)2 साल पहले बनी सड़क की फिर मरम्मत:राजापुर ग्रांट के ग्रामीण बोले-...

2 साल पहले बनी सड़क की फिर मरम्मत:राजापुर ग्रांट के ग्रामीण बोले- एक माह भी नहीं टिकेगी सड़क; एक्सईएन को मालूम ही नहीं


मोतीपुर ब्लॉक क्षेत्र की वेलहन महेशपुर ग्राम सभा के राजापुर ग्रांट में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे इसकी टिकाऊ क्षमता पर संदेह है। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित सड़क का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व ही कराया गया था। इसके बावजूद सड़क पर दोबारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण के दौरान सड़क में तारकोल की मात्रा बेहद कम इस्तेमाल की जा रही है, जिससे सड़क अधिक समय तक नहीं टिक पाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार जहां गड्ढा मुक्त अभियान चला रही है, वहीं इस सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य केवल औपचारिकता के तौर पर किया जा रहा है और सड़क एक माह के भीतर ही फिर से जर्जर हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विकास कार्यों में केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्माण कार्यों की प्रभावी निगरानी नहीं कर रहे हैं। घटिया निर्माण का आरोप लगाने वालों में निशांत सिंह, कुलदीप, विजय मलिक, मीरा, अजमेर सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। इस संबंध में ठेकेदार से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जो सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, उसी का उपयोग निर्माण कार्य में किया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की लंबाई लगभग 400 मीटर है। वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मौके की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments