Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 29 अप्रैल को रोजगार मेला:रोडवेज में 150 संविदा चालक पदों...

बस्ती में 29 अप्रैल को रोजगार मेला:रोडवेज में 150 संविदा चालक पदों पर भर्ती, इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट होगा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती द्वारा 29 अप्रैल को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पूर्वाह्न 11 बजे से कटरा मूड़घाट रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगेगा, जहां सीधे साक्षात्कार और शारीरिक परीक्षण के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) बस्ती डिपो के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यहां संविदा चालक (बस ड्राइवर) के 150 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होगी और मौके पर ही अभ्यर्थियों का परीक्षण एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच, भारी वाहन चलाने का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव और वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। आयु सीमा 23 वर्ष 6 माह या उससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मानदेय प्रदान किया जाएगा। 6000 किलोमीटर से अधिक संचालन और 25 दिन की ड्यूटी पूरी करने पर 4000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा। सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय पर मेले में पहुंचें। इच्छुक अभ्यर्थी ‘रोजगार संगम पोर्टल’ (Rojgar Sangam Portal) के माध्यम से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments