बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के पीपरी मोहन गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। इसमें नगदी और जेवर शामिल हैं। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह परिजनों के जागने पर हुई। पीपरी मोहन गांव निवासी अनीता देवी का परिवार बुधवार रात घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंध लगाई और घर में घुस गए। वे नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए। अनीता देवी ने बताया कि चोरों ने 3 लाख 75 हजार रुपये की नगदी और जेवर सहित कुल पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुराई है। घटना के समय घर में बिजली नहीं थी और परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे। सूचना मिलने पर हरदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरदी आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
चोरों ने मकान में सेंध लगाई:बहराइच में पांच लाख से ज्यादा की संपत्ति चोरी, 3 लाख 75 हजार रुपए के जेवर शामिल हैं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












