Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:ताला तोड़कर सामान ले गए चोर, पुलिस...

बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में चोरी:ताला तोड़कर सामान ले गए चोर, पुलिस चोरों के तलाश में जुटी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेसौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से सामान चुरा लिया। चोरी की घटना का पता सोमवार सुबह तब चला, जब विद्यालय के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर सामान बिखरा देखकर चोरी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि अब शैक्षणिक संस्थान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं प्रधानाध्यापक ने पुलिस से कार्यवाही मांग किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments