बहराइच: खैरीघाट थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान धनावा बहदुरिया गांव निवासी जियालाल आर्या (पुत्र चंदू आर्या), लेंगड़ आर्या (पुत्र कैलाश आर्या) और बरदहा बाजार निवासी जुमई (पुत्र बाबू) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक कविंद्र नाथ सिंह, चंद्रशेखर चौहान तथा कांस्टेबल कमलेंद्र श्रीवास्तव और अरविंद राव शामिल थे। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार:खैरीघाट पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचकर न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











