महराजगंज के नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा छपवा से शुरू होकर नौतनवा कस्बे और क्षेत्र से होते हुए एक मैरिज हॉल तक पहुंची। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, स्थानीय नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। कस्बे में जगह-जगह लोगों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी का स्वागत किया और कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की। पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और देशभक्ति गीतों की धुन पर कार्यकर्ता तथा आम लोग उत्साहित दिखाई दिए। यात्रा में शामिल लोग ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ और ‘ऋषि त्रिपाठी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा, मंटू त्रिपाठी, बंटी पांडे, संतोष पांडे, अमित मिश्रा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनता मौजूद रही। महिलाओं और स्कूली बच्चों की भारी भागीदारी ने यात्रा में विशेष उत्साह भर दिया। यात्रा के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। प्रशासन की ओर से यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस टीम यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर लगातार नजर रख रही थी, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से अपने निर्धारित मार्ग से होकर गंतव्य तक पहुंची।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा:स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










