HomeHealth & Fitnessआज का राशिफल 11 मई 2026: बढ़ेगी चालबाजी जिसका पड़ेगा प्रभाव

आज का राशिफल 11 मई 2026: बढ़ेगी चालबाजी जिसका पड़ेगा प्रभाव

मेष 
 मूड तेजी से काम करने वाला रहेगा लेकिन आसपास के लोग आपकी स्पीड के साथ तालमेल न बैठा पाएं। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऑफिस में अचानक कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में पुराने क्लाइंट से फायदा होगा। शाम तक थकान के बावजूद मन एक्टिव रहेगा।

वृषभ
 घर के काम और निजी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी बड़े की सलाह काम की साबित होगी। नौकरी में किसी पुराने काम को दोबारा ठीक करना पड़ सकता है। बिजनेस में खर्च ज्यादा दिखाई दे सकता है। शाम को मन थोड़ा रिलैक्स होगा और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन 
 दिमाग एक साथ कई चीजों में उलझा रहेगा। फोन कॉल, मैसेज और लोगों से बातचीत बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी बातों और आइडियाज को महत्व मिलेगा लेकिन ध्यान भटकने से गलती भी हो सकती है। लव लाइफ में शाम का समय अच्छा रहेगा। छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है।

कर्क 
 मन बार-बार घर और परिवार की तरफ जाएगा। किसी करीबी की बात  सोच में डाल सकती है। काम के मामले में धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि जल्दबाजी से तनाव बढ़ेगा। पैसों को लेकर प्लानिंग करनी पड़ेगी। रात तक कोई अच्छी खबर मन हल्का कर सकती है।

सिंह 
बातों और फैसलों पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपकी मौजूदगी मजबूत रहेगी लेकिन किसी साथी से ईगो क्लैश हो सकता है। बिजनेस में नई डील को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। घर में बच्चों या छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या 
 काम का दबाव  थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकता है। छोटी-छोटी बातों में परफेक्शन ढूंढना परेशानी बढ़ाएगा। नौकरी में नए लोगों के साथ तालमेल बैठाना होगा। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। शाम को मन शांत करने के लिए अकेले समय बिताने का मन करेगा।

तुला 
रिश्तों और पैसों दोनों को लेकर सोच-विचार ज्यादा रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की बात हो सकती है। ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में मार्केटिंग या सोशल मीडिया से फायदा होने की संभावना है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन मनपसंद चीजों पर।

वृश्चिक 
 हर चीज को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। किसी की कही हुई बात मन में अटक सकती है। ऑफिस में राजनीति या छुपे विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। रिश्तों में पजेसिव व्यवहार से बचना होगा।

धनु 
 दोस्तों या जान-पहचान के लोगों के साथ समय ज्यादा बीतेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बाहर जाने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में उत्साह रहेगा लेकिन बातों में संयम जरूरी होगा।

मकर 
 जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं और लोग  ज्यादा उम्मीद रखेंगे। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण काम  भरोसे छोड़ा जा सकता है। पैसों को लेकर चिंता कम होगी लेकिन खर्च अचानक सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी की सलाह  काम आएगी।

कुंभ 
मन एक जगह टिकने वाला नहीं रहेगा। नए लोगों से मिलने और कुछ अलग करने की इच्छा रहेगी। ऑफिस में अचानक मीटिंग या प्लान बदल सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक बातें बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में थकान और नींद की कमी परेशान कर सकती है।

मीन 
मन की दुनिया में ज्यादा रह सकते हैं। पुराने लोगों या पुरानी यादों से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं। काम में मन लगाने के लिए खुद को मोटिवेट करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। शाम को परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
पं सुभाष पाण्डेय 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments