बहराइच जिले में घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पुल पर मरम्मत के बाद सोमवार से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। 16 जून से इस पुल पर बड़े वाहनों को भी गुजरने की अनुमति दे दी जाएगी। पुल में दरारें आने के कारण इसे लगभग दो माह पहले मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए नदी में एक वैकल्पिक पीपा पुल का निर्माण किया गया था, जिसके माध्यम से वाहनों का आवागमन जारी था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा पुल के जॉइंट्स में आई दरारों की मरम्मत का कार्य पिछले दो माह से चल रहा था। कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से हल्के और छोटे वाहनों को सेतु से गुजरने की अनुमति मिली। यह पुल बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर जैसे जनपदों के हजारों लोगों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य जिलों से जोड़ता है।
बहराइच में संजय सेतु पर आवागमन शुरू:दो माह मरम्मत के बाद छोटे वाहनों को मिली अनुमति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











