HomeHealth & Fitnessकोयंबटूर में दर्दनाक हादसा, पर्यटक वैन खाई में गिरी, 9 की मौत

कोयंबटूर में दर्दनाक हादसा, पर्यटक वैन खाई में गिरी, 9 की मौत

कोयंबटूर। कोयंबटूर जिले के वालपाराई पहाड़ी मार्ग स्थित 13वें हेयरपिन मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक बेकाबू पर्यटन वैन खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक ही स्कूल में कार्यरत 7 शिक्षिकाओं सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई।

केरल के मलप्पुरम क्षेत्र से 13 लोग वैन में वालपाराई घूमने आए थे। वालपाराई में घूमने के बाद वे पोल्लाची के रास्ते केरल लौट रहे थे। तभी वालपाराई पहाड़ी मार्ग के 13वें हेयरपिन मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो बैठा वाहन, सुरक्षा दीवार से टकराकर लगभग 800 फीट गहरी खाई में गिरकर 9वें हेयरपिन मोड़ के पास पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments