#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत नगर बाजार के बारीजेत गांव में शुक्रवार देर शाम 63 केवी ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर से तेज लपटें और धुआं उठता देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली निगम को दी। सूचना मिलते ही निगम ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। विद्युत उपकेंद्र चौबाह के अवर अभियंता मनोज कुमार सरोज ने बताया कि ओवरलोड और उमस के कारण ट्रांसफॉर्मर के केबल में आग लगी थी। सूचना मिलते ही तत्काल लाइनमैन रमेश कुमार को मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबल को ठीक कर देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बारीजेत गांव में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:ओवरलोड के कारण केबल जला, आपूर्ति बहाल
RELATED ARTICLES












