सिद्धार्थनगर के इटवा में बुधवार शाम तेज आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ गिर गया। इस घटना में एक कार सहित दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढऊ में शाम करीब पांच बजे धूल भरी आंधी आई। राजकुमार पुत्र देवनाथ के मकान के बगल में स्थित पेड़ तेज आंधी में टूटकर उनके घर के छज्जे पर गिर गया, जिससे छज्जा टूट गया। इसी दौरान, पास में स्थित अमित श्रीवास्तव के घर की बाउंड्री भी गिर गई। पेड़ गिरने से एक खड़ी कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
इटवा में तेज आंधी से पेड़ गिरा:मकान, कार और बाउंड्री क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES












