ठूठीबारी क्षेत्र में मीडियाकर्मी के कार का महज 20 सेकंड के भीतर दो बार चालान काट दिया गया। पीड़ित मीडियाकर्मी का कहना है कि पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए कार के दो अलग-अलग चालान किए, जबकि दोनों चालानों के बीच केवल 20 सेकंड का अंतर था। उन्होंने इस कार्रवाई को सुनियोजित और द्वेषपूर्ण बताते हुए इसे मानसिक प्रताड़ना का प्रयास करार दिया है। घटना के बाद स्थानीय मीडियाकर्मियों में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की द्वेषपूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडियाकर्मियों ने की निंदा वहीं, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी और पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले को लेकर हुई बैठक में दो दर्जन से अधिक मीडियाकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में कार का 20 सेकंड में दो चालान:मीडियाकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











