श्रावस्ती के इकौना विकास खंड क्षेत्र के पटखौली कलां गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस घटना में दो परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह तबाह हो गई, जिसमें लाखों रुपए का सामान, अनाज और जेवर जलकर राख हो गए। शनिवार को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी प्रणित) के जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। जानकारी के अनुसार, सतीश उर्फ आज्ञा राम पिता हृदय राम और रंजीत पिता आज्ञा राम के घरों में अचानक आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखे टीवी, पंखा, कूलर, वाशिंग मशीन, बेड, कुर्सी, मेज, रजाई, गद्दा सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इसके अलावा, करीब 10 क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल धान और महिलाओं के जेवर भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।
श्रावस्ती में आग से दो घर जले:लाखों का सामान, अनाज और जेवर राख हुए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












