#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के शुकुलपुर बाजार में सोमवार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार और एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान केवटलिया निवासी एक व्यक्ति और गुलौरी निवासी राम सुमेर (60) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन और उसका चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो लोग:शुकुलपुर बाजार में हादसा, सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












