#बस्ती_न्यूज
सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार बाइक की पुलिया से टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस्ती के दो युवक रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देखिए हादसे की तस्वीरें… बस्ती से रिश्तेदारी में जा रहे थे दोनों युवक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत के निवासी थे। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय झिनकू चौहान पुत्र ज्ञान दास और 36 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों खेसरहा क्षेत्र के ग्राम कलनाखोर स्थित अपने संबंधी श्याम सुंदर चौहान के घर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोटिया पांडे गांव के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से जा भिड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही खेसरहा थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई, दो युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में हादसा, रिश्तेदारी में शामिल जा रहे थे बस्ती के युवक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












