Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के दो युवाओं को UP PCS में सफलता:पहले और दूसरे प्रयास...

सिद्धार्थनगर के दो युवाओं को UP PCS में सफलता:पहले और दूसरे प्रयास में नायब तहसीलदार, असिस्टेंट कमिश्नर बने


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS 2024) के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो युवाओं, सुधीर मिश्रा और शिवम ओझा, ने सफलता प्राप्त की है। ग्राम सभा पलिया निवासी सुधीर मिश्रा ने नायब तहसीलदार के पद पर चयन प्राप्त किया है। उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। सुधीर के पिता घनश्याम मिश्रा दिल्ली में कार्यरत हैं। वहीं, ग्राम साहा निवासी शिवम ओझा का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (GST) के महत्वपूर्ण पद पर हुआ है। शिवम ने यह उपलब्धि अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की। उनके पिता ब्रह्मदेव ओझा बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करते हैं। दोनों युवाओं की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। यह उपलब्धि शोहरतगढ़ के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments